7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Chillgum Honey Singh Song : Honey Singh का ‘Chillgum’ रिलीज होते ही विवादों में, मलाइका के डांस मूव्स पर सोशल मीडिया में बवाल

Media Yodha Desk Sun, Nov 9, 2025

Chillgum Honey Singh Song: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपने कमबैक के बाद एक के बाद एक धांसू गानों से धूम मचा रहे हैं। सिंगर का 'चिलगन' नाम से एक नया गाना आया है, जिसमें भोजपुरी का तड़का देखने मिल रहा है। हनी सिंह का यह गाना आते ही गर्दा उड़ाने लगा है। हालांकि इस बीच ये विवादों में भी आ गया है। इसमें 52 साल की मलाइका अरोड़ा के कुछ डांस स्टेप्स लोगों को जरा भी रास नहीं आ रहे और वो इसे अश्लील बताते नजर आ रहे हैं। 'चिलगम' गाने में वल्गर डांस स्टेप्स के चलते एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

हनी सिंह के 51 ग्लोरियस डेज के नए गाने 'चिलगम' को लेकर उनके चाहने वालों में काफी हाइप बना हुआ था। बीते दिनों टी-सीरीज ने इसका एक टीजर भी जारी किया था। वहीं, आज (8 नवंबर) को पूरा सॉन्ग आउट हो गया है।

आते ही छाया हनी सिंह का गाना

हनी सिंह का चिलगम गाना आते ही छा गया है। यह गाना हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी को मिक्स करके बनाया गया है। इसमें हनी सिंह की एक बार फिर शानदार रैप देखने मिल रही है। वैसे तो 'चिलगम' गाना आते ही चारों ओर छा गया है। हनी सिंह के सॉन्ग में भोजपुरी के तड़के को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। गाने सुबह 11 बजे ही आउट हुआ है और खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर इसके व्यूज 5 लाख पार हो गए हैं।

डांस मूव्स के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही मलाइका

दूसरी ओर गाने में मलाइका अरोड़ा चिंगम खाते हुए शिमरी ड्रेस में शिमरी ड्रेस में ऐसे-ऐसे डांस मूव्स कर रही हैं, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। कई लोग इसे व्लगर बताते हुए भड़कते नजर आ रहे हैं। गाने में मलाइका के जिस स्टेप पर सबसे ज्यादा बवाल कटा है वो हिप डांस है, जिसमें लैदर पैंट पहने एक्ट्रेस अपने हिप्स को मूव करते हुए जीभ बाहर निकाल रखी है। लोग इसे अश्लील बता रहे हैं।

लोगों ने बताया- वल्गर और चीप

रेडिट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ लोग गाने की आलोचना करते नजर आए। एक यूजर ने रेडिट पर कहा, "मैं हनी पाजी का फैन हूं लेकिन यह सच में एक अजीब म्यूजिक वीडियो है।" दूसरे ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, लेकिन मलाइका को इन अजीब डांस नंबरों को करना बंद कर देना चाहिए जहां वह जगह से बाहर दिखती हैं।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन