6th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ-तुला राशि वालों को धन लाभ के संकेत, मिथुन राशि को रहना होगा सतर्क; पढ़ें दैनिक राशिफल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

Advertisment

Yo Yo Honey Singh को हुआ घमंड : बोले- खुद को भगवान समझने लगा था, Shah Rukh Khan ने दी थी चेतावनी

Media Yodha Desk Fri, May 29, 2026

नई दिल्ली: एक वक्त था जब यो यो हनी सिंह का नाम सुनते ही क्लब्स में म्यूजिक तेज हो जाता था और पार्टियों का पूरा माहौल बदल जाता था. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज फेस्ट तक हर जगह छा जाते थे. रैप की दुनिया में हनी सिंह ने ऐसा स्टारडम देखा, जिसे पाने का सपना हर आर्टिस्ट देखता है. लेकिन अब खुद सिंगर ने अपनी लाइफ का ऐसा डार्क फेज शेयर किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. हाल ही में दिए  पॉडकास्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि करियर के पीक पर वो अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी माना कि स्टारडम और ड्रग्स के नशे में वो खुद को भगवान समझने लगे थे.

'स्टाइल से लेकर सोच तक सब बदल गया था'

हनी सिंह ने बताया कि साल 2013 और 2014 में उनका क्रेज अलग ही लेवल पर था. हर तरफ सिर्फ उन्हीं के गानों की चर्चा होती थी. लेकिन इसी दौरान उनका बिहेवियर पूरी तरह बदल गया था. उन्होंने कहा कि वो अलग तरीके से चलते थे, अलग अंदाज में बात करते थे और लोगों को रिस्पेक्ट देना तक भूल गए थे. हनी सिंह ने माना कि उस समय वो ड्रग्स की लत में भी फंस चुके थे और मानसिक तौर पर बेहद खराब हालत में थे.

शाहरुख खान ने पहले ही कर दिया था अलर्ट

इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स उन्हें समझाने की कोशिश करते थे. खासकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार उन्हें बार-बार गलत आदतों से दूर रहने की सलाह देते थे. हनी सिंह के मुताबिक शाहरुख खान ने उनसे साफ कहा था कि अगर वो नहीं संभले तो ये सब उन्हें पूरी तरह खत्म कर देगा. लेकिन उस समय वो किसी की बात सुनना ही नहीं चाहते थे.

मुश्किल वक्त आया तो दोस्तों की भीड़ गायब हो गई

हनी सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि जब वो सुपरस्टार थे, तब उनके आसपास हमेशा लोगों की भीड़ रहती थी. लेकिन जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, ज्यादातर लोग उनसे दूर हो गए. मुश्किल समय में सिर्फ उनका एक बचपन का दोस्त ही साथ खड़ा रहा. अब हनी सिंह को अकेले रहना पसंद है और वो जिंदगी को पहले से अलग नजरिए से देखते हैं.

महेश भट्ट को बताया सबसे बड़ा फिलॉसफर

हनी सिंह ने कहा कि उन्हें किताबें पढ़ने से ज्यादा लोगों से बातचीत करना पसंद है. उन्होंने फिल्ममेकर महेश भट्ट को अपना सबसे बड़ा फिलॉसफर बताया. सिंगर के मुताबिक महेश भट्ट से बातचीत ने उन्हें जिंदगी को समझने का नया तरीका सिखाया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन