8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

कांतारा स्टार से स्क्रीन पर भिड़ेंगे धुरंधर के मेजर इकबाल : छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही फिल्म

Media Yodha Desk Sun, Mar 22, 2026

धुरंधर 2 में अपने किरदार मेजर इकबाल को लेकर इन दिनों तारीफें बटोर रहे अर्जुन रामपाल ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है। अर्जुन रामपाल अब जल्द ही कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली है। वैराइटी की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी फिल्म बना रहे हैं और इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर रहने वाली है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का नाम है 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज'। यह पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें ऋषभ शेट्टी मराठा राजा की भूमिका निभा रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने दमदार अभिनय के बाद, रामपाल को फिल्म के मुख्य खलनायकों में से एक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे। यह फिल्म 2026-27 की सबसे महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

शेफाली शाह भी निभाएंगी अहम किरदार

रामपाल और शेट्टी के साथ जानी-मानी अभिनेत्री शेफाली शाह भी जुड़ रही हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की माता राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह कर रहे हैं जो थिएटर निर्देशन में उनका पहला कदम है। प्रीतम के संगीत और रवि वर्मन की उच्चस्तरीय तकनीकी टीम के साथ, फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हाफ में शुरू होने वाली है। रामपाल के लिए यह प्रोजेक्ट उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच आया है। धुरंधर के बाद वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स रोमांटिक फिल्म ओ साथी रे में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे। उनकी कई अन्य फिल्में भी रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें अब्बास-मुस्तन की 3 मंकीज़, पेंटहाउस, पंजाब '95, ब्लाइंड गेम और बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव शामिल हैं।

ऋषभ शेट्टी से फैन्स की जगी उम्मीदें

बता दें कि कांतार फिल्म के बाद से ऋषभ शेट्टी से भी फैन्स को काफी उम्मीदें हैं और इस फिल्म को लेकर भी फैन्स उत्साहित हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या ऋषभ अपनी अपकमिंग फिल्म में कांतारा वाला जादू फूंक सकते हैं या नहीं। इससे पहले कांतारा में ऋषभ ने कमाल का काम किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन