7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

जयपुर : Shahrukh Khan-Deepika Padukone पर केस दर्ज, कानूनी मुसीबत में दोनों Stars

Media Yodha Desk Thu, Aug 28, 2025

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी कार में तकनीकी खामियां सामने आने पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण तथा अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भरतपुर के मथुरा गेट थाने में अधिवक्ता कीर्ति सिंह (50) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 2022 में हरियाणा के सोनीपत की एक डीलरशिप से 23.97 लाख रुपये में हुंदै का ‘अल्काजार’ मॉडल खरीदा था। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि गाड़ी खरीदते ही उसमें विशेष रूप से ‘एक्सीलरेटिंग’ आदि में गंभीर तकनीकी खामियां आने लगीं। सिंह ने आरोप लगाया, 'कार कंपन करने लगी, स्पीड बढ़ने में दिक्कत और इंजन प्रबंधन प्रणाली में खराबी आ जाती। इससे कई बार मेरी और मेरे परिवार की जान खतरे में पड़ गई है।'

कार में मिली इंजीनियरिंग खामियां

सिंह के अनुसार, जब उन्होंने डीलरशिप से संपर्क किया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हुंदै की ओर से विनिर्माण संबंधी त्रुटि के कारण समस्या है लेकिन केवल अस्थायी समाधान सुझाए। उन्होंने कहा, 'यह समस्या बार-बार आती रही, जिससे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानी होती रही।' सिंह ने यह भी बताया कि खराबी का समाधान न होने के बावजूद वह कार का ऋण चुका रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायत में हुंदै के ब्रांड एंबेसडर होने का हवाला देते हुए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का भी नाम लिया गया है। सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी और उसके डीलर पहले से ही खराबी के बारे में जानते थे लेकिन उन्होंने इसे छुपाया, जो धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश का मामला है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड सितारों पर काफी शिकायतें दर्ज हुई हैं। इससे पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी के खिलाफ बेटिंग एप मामलों में भी जांच हो चुकी है। इतना ही नहीं इससे पहले कई बॉलीवुड सितारों को कोर्ट ने समन का भी नोटिस भेजा है। अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन