16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Badshah Controversy : गलती मानकर बदले बादशाह, माफी के बाद 50 बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Media Yodha Desk Thu, Apr 9, 2026

Badshah Controversy: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह बीते दिनों अपने गाने टटीरी को लेकर विवादों में घिरे रहे। गाना रिलीज होते ही इसकी खूब आलोचना हुई और हरियाणा की महिला आयोग ने भी इसको लेकर संज्ञान लिया था। जब विवाद बढ़ा तो बादशाह को अपना गाना डिलीट करना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी। अब बादशाह अपने गाने को लेकर शर्मशार हो गए हैं और उन्होंने मंगलवार को नेशनल वूमन कमीशन के सामने माफी मांगते हुए 50 लड़कियों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठाई है। इतना ही नहीं बादशाह ने भी ये भी वादा किया है कि अगले 4 महीने के अंदर वे एक और गाना बनाएंगे जो महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी बेहतरी के लिए समर्पित होगा।

क्या बोले बादशाह?

मंगलवार को बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने माफी मांगते हुए भविष्य में कभी इस तरह की गलती नहीं दोहराने का भी वादा किया है। इसके साथ ही बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने वादा किया है कि अगले 4 महीने के अंदर एक ऐसा गाना भी बनाएंगे जो महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए समर्पित होगा। साथ ही 50 लड़कियों की शिक्षा का भी खर्च उठाने का वादा बादशाह ने किया है। बादशाह इस मामले को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर माफी मांग चुके हैं। साथ ही उन्होंने अपना गाना भी डिलीट कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?

बीते कुछ दिनों पहले बादशाह ने अपना गाना टटीरी रिलीज किया था। इस गाने में बादशाह ने अपने रैप को भी डाला था और इसका म्यूजिक कंपोज किया था। लेकिन जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ तो लोगों ने देखा और गुस्सा हो गए। गाने में स्कूल की ड्रेस में छोटी बच्चियों को ऑक्जेक्टिफाई किया गया था। साथ ही इसमें स्कूल ड्रेस में फूहड़ डांस स्टेप को लेकर भी खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि बाद में हरियाणा के महिला आयोग ने इस पर आपत्ति जताई और तुरंत गाना भी डिलीट कर दिया गया। इसके बाद नेशनल वूमन कमीशन ने इस मामले पर संज्ञान लिया था। अब इस मामले को लेकर बादशाह ने माफी मांग ली है और मामला सुलझ गया है। हालांकि बादशाह के लिए ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार उनके गाने विवादों में घिर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन