7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Allu Arjun के घर टूटा दुखों का पहाड़ : Shooting छोड़ मुंबई से हैदराबाद निकले एक्टर

Media Yodha Desk Sat, Aug 30, 2025

मुंबई: पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दादी के निधन से उनके घर में सन्नाटा पसरा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दादी की मौत की जानकारी मिलते ही अल्लू अर्जुन अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स छोड़कर मुंबई से हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

अल्लू अर्जुन की दादी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है, प्रशंसकों और उद्योग जगत के सहयोगियों की ओर से संवेदनाएं आ रही हैं। तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी सास के निधन पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, 'हमारी सास... श्री अल्लू रामलिंगय्या गारू की पत्नी कनकरथनम्मा गारू का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'

दिग्गज कॉमेडियन थे अल्लू अर्जुन के दादा

बता दें कि अल्लू अर्जुन आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लेकिन अल्लू अर्जुन के परिवार में सिनेमा का ये अंकुर उनके दादा 'अल्लू रामलिंगाह' ने ही लगाए थे। अपने समय के टॉप कॉमेडियन और दिग्गज एक्टर रहे रामलिंगाह का काफी समय पहले निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी यानी अल्लू अर्जुन की दादी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन ने अपने दादा को याद कर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उनके परिवार की सिनेमाई सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा जी को दिया था। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन