7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

CG Crime : तलवार लेकर 15 अगस्त के दिन किसान को मारने दौड़ाया, बदमाश अरेस्ट

Media Yodha Desk Sat, Aug 16, 2025

कवर्धा : जिले के धोबभट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर खुलेआम लाठी-डंडे और तलवार लहराने वाले आरोपी दीपक चंद्रवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से तलवार और डंडे जब्त किए गए हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना 15 अगस्त की है, जब देश आज़ादी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं धोबभट्टी गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवार से खूनी संघर्ष छिड़ गया.

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया. आरोपी पर अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और गंभीर धाराओं में अपराध कायम कर कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति भंग करने और खुलेआम हथियार लहराने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन