6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG CRIME : पारिवारिक विवाद में दो मौतें, पहले पत्नी की हत्या फिर पति ने किया सुसाइड

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने दो लोगों की जान ले ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर नेताम और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए थे। गुरुवार रात दोनों वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर धनेश्वर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सुखबती नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी मौके पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के दो छोटे बच्चों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन