7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG CRIME : जादू-टोना के शक में मां को उतार दिया मौत के घाट, तांत्रिक के कहने पर बेटे ने दिया घटना को अंजाम…

बिलासपुर : जादू-टोना के शक में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां की हत्या कर दी. तांत्रिक के कहने पर आरोपी विष्णु केवट ने मां की हत्या करने के बाद थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव का है. गांव में रहने वाला विष्णु कैवर्त्य बच्चों की तबीयत खराब रहने से परेशान रहता था. इलाज के लिए वह तांत्रिक के पास गया था, जिसने मां के जादू-टोना करने की वजह से बच्चों की तबीयत खराब होने की बात कही. इस पर परेशान युवक ने धारदार टंगिया से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया.

टंगिया लेकर चकरभाठा थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि मेरे बच्चों की तबीयत मेरी मां की वजह से खराब थी. उनको कई बार समझाया हूं, जब नहीं समझी तो गुस्से में आकर इसी टंगिया को उसके सिर दे मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है. पुलिस ने आरोपी का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन