7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

CG Crime : शराब दुकान में बदमाशों का आतंक, मोबाइल नहीं देने पर युवक से मारपीट

अंबिकापुर : शहर में मामूली बात पर शराब के नशे में धुत बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर दी. फोन मांगने को लेकर बदमाशों और युवकों के बीद विवाद होना बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर अंग्रेजी शराब दुकान का है.

पैसे मंगाने मांगा मोबाइल, युवक के इंकार करने पर विवाद

जानकारी के अनुसार, मारपीट करने वाले बदमाशों ने युवक से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था. वह अपने साथियों से शराब के लिए और पैसे मांगने के लिए कॉल करना चाहते थे. बताया जा रहा है कि बदमाश  घंटो से पी रहे जाम छलका रहे थे, लेकिन उनके शराब और पैसे दोनों खत्म हो गए.

इसी कारण वह युवक से मोबाइल मांगकर कॉल करना चाहा, लेकिन युवक ने मना कर दिया. इससे बात से गुस्साए बदमाशों की युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी. युवक ने बताया कि वह यहां काम के सिलिसिले में आया था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन