7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

दुकान खोलते ही मालिक के उड़े होश : संदिग्ध हालात में युवक की लाश मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

तखतपुर : जरेली मुख्यमार्ग पर स्थित ट्रेडर्स की दुकान में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. शव देखकर दुकान मालिक के होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में कई तरह की थ्योरी सामने आ रही है. पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, जब ट्रेडर्स दुकान के मालिक ने सुबह शटर खोला तो भीतर सीढ़ी पर युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला.  मालिक ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम पहुंची और जांच में जुट गई. शव मिलने से इलाक में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान अर्जुन पात्रे के रूप में हुई है.

आशंका जताई जा रही है कि बीती रात मृतक दुकान का टीन फाड़कर अंदर दाखिल हुआ होगा. पुलिस इसे चोरी के इरादे से घुसपैठ की घटना मानकर जांच कर रही है. वहीं मृतक के परिजन हत्या का गंभीर आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन