7th August 2026

BREAKING NEWS

अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगी सफलता और शुभ समाचार

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

Advertisment

रायपुर : रायपुर: चलती कार से युवक को धक्का देकर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती कार से एक युवक को धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया गया। युवक की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कलाई पर गोदने में नाम लिखा होने से पहचान हुई


🚨 क्या है पूरा मामला?

मंगलवार शाम को वाल्मीकि नगर के पास एक युवक को सफेद रंग की कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


👮‍♂️ पुलिस ने क्या बताया?

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह के मुताबिक, युवक की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • गिरफ्तार आरोपी:

    • साधना अग्रवाल उर्फ भूरी

    • संतोष मिश्रा
      दोनों ही हीरापुर, थाना कबीर नगर क्षेत्र के निवासी हैं।


💉 नशे की लत बनी मौत की वजह

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक मनदीप सिंह और आरोपी कार में बैठकर इंजेक्शन से ड्रग्स ले रहे थे।

  • नशे की ओवरडोज से मनदीप की हालत बिगड़ गई

  • आरोपियों ने घबरा कर उसे चलती कार से धक्का दे दिया और फरार हो गए

  • मृतक की पहचान कलाई पर गोदे गए नाम 'मनदीप सिंह' से हुई

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन