7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

CG Rape Case : नाबालिग को किडनैप कर ले गया जंगल, 2 दिन तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

जशपुर : जिले से नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने मामला सामने आया है. आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया. जहां 2 दिन तक हैवान ने जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है.

ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है. जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. इसके बाद अपने साथ जबरदस्ती जंगल ले गया और 2 दिन तक रखा. आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया.

पीड़ित परिवार ने 12 अगस्त को चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके घर से हिरासत में ले लिया और आरोपी के चंगुल से पीड़िता को छुड़ाया गया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन