7th August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगी सफलता और शुभ समाचार

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

Advertisment

नारायणपुर : नारायणपुर में बड़ी कामयाबी: आईईडी ब्लास्ट व नक्सली हमलों में शामिल नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली संगठन के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बल्ली उर्फ बली सलाम बीते सात वर्षों से नक्सली संगठन अमदई एरिया कमेटी के तहत काम कर रहा था और आदेरबेड़ा जनताना सरकार का अध्यक्ष था।

कैसे पकड़ा गया नक्सली सहयोगी?

11 जून 2025 को छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में पुलिस और आईटीबीपी बल की संयुक्त गश्त और सर्चिंग के दौरान कड़ेमेटा कैम्प से निकली टीम जब गोमटेर-बेचा इलाके की ओर बढ़ रही थी, तभी गोमटेर जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करता नजर आया। सतर्क बलों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे:

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बल्ली उर्फ बली सलाम (39 वर्ष) निवासी गोमटेर, थाना छोटेडोंगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कबूला कि वह 2018 से अमदई एरिया कमेटी का हिस्सा था और गांव के युवाओं को नक्सल विचारधारा की ओर प्रेरित करता था। साथ ही पुलिस पार्टी पर हमले की साजिश, रेकी और आईईडी प्लांटिंग जैसे कामों में भी शामिल था।

आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग में भी शामिल:

पुलिस के मुताबिक बल्ली ने यह भी स्वीकार किया कि 21 फरवरी 2025 को तोयामेटा गांव में सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में तैनात पुलिस पार्टी पर किए गए आईईडी विस्फोट और फायरिंग की वारदात में भी उसकी भूमिका थी। इस घटना में एक जवान घायल हुआ था। उसने रेनू, महेश, महादेव, बानसिंह समेत अन्य नक्सली साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन