24th August 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

Advertisment

CG Murder Case : चरित्र संदेह के चलते पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, पत्नी की हत्या

CG Murder Case: बिलासपुर से हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शक ने एक पति को ऐसा अंधा बनाया कि उसने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है, जहां बीती रात आरोपी जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नी संतोषी केवट पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक में हुए विवाद के दौरान उसने आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया और दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। लेकिन मामले की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन