Raipur Blue Water : नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद
Raipur Blue Water: नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में डूबे युवक आदिल खान का शव लगभग 77 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है. शनिवार देर रात युवक का शव पानी के ऊपर आ गया. सर्चिंग टीम ने मौके पर जाकर शव को पानी से बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को डूबे युवक की तलाश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी. लेकिन शव काफी गहराई में चले जाने से रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बनी हुई थी.
मृतक के परिजन भी लगातार शव को इंतजार कर रहे थे. जिला प्रशासन की टीम को रेस्क्यू में कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद शनिवार को देर रात शव पानी के ऊपर दिखाई दिया. लगातार तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाने के दौरान रेस्क्यू करने की कोशिशें जारी रही. शव बरामद होने के बाद परिजनों का इंतजार खत्म हुआ. पुलिस ने कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंपा.
बता दें कि मौदहापारा निवासी आदिल खान, पिता नासिर खान (उम्र करीब 24 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ बुधवार शाम नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान दोस्तों के बीच पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने को लेकर शर्त लग गई. बताया जा रहा है कि आदिल और उसके एक दोस्त ने पानी में छलांग लगाई. इसी दौरान आदिल गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन