7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Chhattisgarh : घर के गहने उड़ाने वाला निकला अपना बेटा, पुलिस ने आरोपी से जब्त किये चोरी के सामान

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

गरियाबंद : जिले के बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फिंगेश्वर थाना में दर्ज शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटा ने ही की है. आरोपी हुलस साहू को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी का सामान भी जब्त किया है.जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है.

टीकूराम साहू जब घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा है और दीवान में रखे पेटी व आलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नगदी रकम गायब है. चोरी किए गए सामान में चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल 2,17,000 रुपये के आभूषण और 3,000 रुपये नकद शामिल थे.

फिंगेश्वर पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो प्रार्थी टीकूराम साहू के पुत्र हुलस साहू (32 वर्ष) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं. पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हुलस साहू ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. आरोपी हुलस साहू के कब्जे से सभी चोरी किए गए जेवरात और 3,000 रुपये नकद की बरामदगी की गई. कुल जुमला राशि 2,20,000 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन