8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

CG CRIME : उप स्वास्थ्य केंद्र में शर्मनाक वारदात, कर्मचारी ने महिला हेल्थ अफसर से किया दुष्कर्म

कांकेर : अस्पताल में महिला हेल्थ अफसर से सहकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एनएचएम कर्मियों के हड़ताल में चले जाने के चलते दोनों अस्पताल में अकेले थे। इस दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के दौरान पहुंचे पति ने किसी तरह अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार पटौद उप स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता रूरल हेल्थ अफसर के पद पर पदस्थ है। उसकी बातचीत उप स्वास्थ्य केंद्र में ही पदस्थ सहकर्मी सुरेश कुमार मरपल्ली से होती थी। वर्तमान में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के हड़ताल में होने के चलते कल 15 सितंबर को दोनों ही बस उप स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थे। इस दौरान महिला को अकेली देखकर उसके सहकर्मी के नियत बिगड़ गई और उसने फायदा उठाते हुए 15 सितंबर की दोपहर 3:15 बजे जबरदस्ती करते हुए पीड़िता के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जबरदस्ती बलात्कार के दौरान पीड़िता के पति आ गए और अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

पति–पत्नी ने इसकी शिकायत कांकेर कोतवाली थाने में की। पुलिस ने बीएनएस की धारा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी सुरेश कुमार मरपल्ली (47)पिता नारायण मरपल्ली निवासी पटौद थाना कांकेर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन