7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

Raipur News : दो युवतियों समेत 5 ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार, अफगानिस्तान से लाई गई थी खेप

रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कबीरनगर थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नशे के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो युवतियों समेत कुल 5 ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गैंग लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था और राजधानी में इसकी बड़ी सप्लाई चेन तैयार की जा रही थी। पुलिस आज इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। कबीरनगर थाना क्षेत्र का मामला फिलहाल रायपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन