22nd June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

फ्री फायर से शुरू हुआ प्यार : बिहार का युवक कोरबा पहुंचा प्रेमिका से मिलने, होटल से गिरफ्तारी के दौरान पिस्टल भी जब्त

Media Yodha Desk Fri, Nov 14, 2025

कोरबा : जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया। प्रेमिका से मिलने युवक कोरबा आकर श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में रुका था। पुलिस अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

होटल में बिहार के युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। युवक ने बताया कि कोरबा निवासी एक युवती से फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदली और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बिहार से वह युवती से मिलने कोरबा आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है। पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की सूचना होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन