25th August 2026

BREAKING NEWS

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

Advertisment

ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा : Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

Media Yodha Desk Tue, Aug 25, 2026

कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जहरीले धतूरे (Datura) के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को जारी फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई विभाग की जांच में धतूरे के फल और बीज इंसानी इस्तेमाल के लिए ऑनलाइन बेचे जाने की बात सामने आने के बाद की गई है।

धतूरे के फल और बीजों की हो रही थी बिक्री

जांच के दौरान अथॉरिटी ने पाया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीजों की बिक्री की जा रही थी। इनमें से कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज थे। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि धतूरा जहरीला होता है और इसके सेवन से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापनों को तत्काल हटाने का निर्देश

अथॉरिटी ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को निर्देश दिया है कि वे इंसानी इस्तेमाल के लिए धतूरे की बिक्री से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापनों को तत्काल हटाएं। साथ ही इसे खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने, वितरित करने और प्रदर्शित करने पर भी रोक लगाने को कहा गया है।

Amazon की ओर से नहीं आया कोई जवाब

विभाग के मुताबिक, मामले में Amazon की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, Swiggy Instamart ने जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। दूसरी ओर BigBasket ने अथॉरिटी को बताया कि धतूरे के प्रोडक्ट की बिक्री रोक दी गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य में होने वाली किसी भी लिस्टिंग पर स्पष्ट रूप से "NOT FOR HUMAN CONSUMPTION" यानी "मानव उपभोग के लिए नहीं" लिखा जाएगा।

उल्लंघन पाए जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने इन प्लेटफॉर्म को धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की सप्लाई करने वाले वेंडरों और कंपनियों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी संबंधित पक्षों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन