14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

Chhattisgarh : महिला ने महानदी में लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम की तलाश में मिली दूसरी महिला की लाश

Media Yodha Desk Mon, Aug 18, 2025

आरंग : छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. आज (सोमवार) सुबह पारागांव में एक महिला ने महानदी में पुल से छलांग लगा दी. सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल महिला की तलाश शुरू की. लेकिन खोजबिन के दौरान पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दूर पर एक अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला की लाश 2-3 दिन पुरानी है. मृतिका ने साड़ी पहनी हुई है और बाल सफेद हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी बुजुर्ग महिला का है. फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गोताखोर अब भी उस महिला की तलाश में जुटे हैं, जिसके पुल से कूदने की सूचना पुलिस को मिली थी.

बता दें, आज सुबह ही पुलिस को सूचना मिली कि पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल पर एक महिला की स्कूटी रखी खड़ी है और पुल की रेलिंग पर दुपट्टा बंधा है. आशंका है कि किसी महिला ने पुल से महानदी में छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी. 

ढाई माह के बच्चे की मां ने महानदी में लगाई छलांग

पुलिस की जांच में पता चला कि स्कूटी किसी स्वाती त्रिवेदी नामक महिला की है. स्वाती की उम्र 27 वर्ष है और 2 साल पहले उसकी शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हो चुकी है. महिला का एक ढाई महीने का बच्चा भी है. स्वाती रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. लेकिन अचानक पुल पर मिली स्कूटी और उसके दुपट्टे से आशंका है कि महिला ने नदी में छलांग लगाई है. 

अन्य महिला की लाश मिलने से पुलिस भी हैरान

पुलिस ने बताया कि स्वाती त्रिवेदी को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश में जुट गए. खोजबीन के दौरान किसी अन्य महिला की लाश मिलने से पुलिस भी हैरान है. वहीं स्वाती की तलाश अब भी जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन