10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Chhattisgarh News : चुनरी यात्रा में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष, 4 घायल, पुलिस ने मध्यरात्रि कार्रवाई की

Media Yodha Desk Sun, Sep 28, 2025

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती रात चुनरी यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ.  यह घटना उस समय शुरू हुई जब छावनी थाना क्षेत्र के कैंप 2 से सोनकर समाज द्वारा निकाली गई चुनरी यात्रा में शामिल बच्चे प्रसाद बांट रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ बच्चों से उनका वाद-विवाद हो गया. 

विवाद के बाद किया हमला

इस विवाद को सुलझाने के लिए बड़े लोग बीच-बचाव करने आए, लेकिन तभी मुस्लिम समुदाय के दो युवकों ने चाकू लेकर मौके पर पहुंचकर हमला शुरू कर दिया. इस हमले में हिंदू समुदाय के 4-5 लोग घायल हो गए. वहीं दोनों आरोपी भी घायल हुए  है जिन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. 

घायल कमल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाले. हर बार हम माता रानी को 11 चुनरी चढ़ाते हैं. हम 9 चुनरी चढ़ा चुके थे, इसी बीच अज्ञात लड़कों के बीच गाली गलौच शुरू हुआ, इस पर हमने उनको वाद विवाद करने से मना किया तो अन्य समुदाय के लड़कों ने खंजर निकल कर हमला कर दिया.  घायल उमेश सोनकर ने बताया कि चुनरी यात्रा के बीच अज्ञात लोगों ने गाली-गलौच किया जिसे हमारे साइड के लोगों ने माना किया जिसके जवाब में उन्होंने ईट पत्थर से पथराव किया, थोड़ी देर बाद 2 लड़के चाकू लेकर आए और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. जिसकी वजह से मुझे और कुछ लोगों को चोटें आई हैं. 

मामला दर्ज कर लिया गया है 

छावनी के CSP  हेमप्रकाश नायक ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, आरोपियों का नाम सोनू कुरैशी व सानु कुरैशी है। घटना में चार लोगों को चोट लगी है. जांच चल रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन