22nd June 2026

BREAKING NEWS

बलौदाबाजार में 6 क्रशर सील, रेत मशीन जब्त

पीड़ित परिवार से मिले मंत्री रामविचार नेताम, हर संभव मदद का दिया भरोसा

साय सरकार की कल बड़ी बैठक, जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अब नहीं चलेगा OTP का खेल! राशन वितरण में बड़ा बदलाव, बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा चावल

प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, जानें कहां होंगे काम

Advertisment

CG News : सोसायटी में बेकाबू लिफ्ट का कहर! मां-बेटी की जान बची, हादसे का वीडियो वायरल

Media Yodha Desk Wed, Nov 26, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को देर रात बड़ा हादसा टल गया. कॉलोनी के फेस–2 के G ब्लॉक में रात करीब 10 बजे अचानक लिफ्ट के बेकाबू हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि अपनी मंजिल तक जाने के लिए महिला लिफ्ट का बटन दबाती है. लिफ्ट जैसे ही पहुंचता है, और महिला उसका दरवाजा खोलने का प्रयास करती है, लिफ्ट का वेट मशीन टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर गिर जाता है, वहीं लिफ्ट तेजी से ऊपर की ओर चला जाता है, और तेज धमाके की आवाज आती है. गनीमत रही कि लिफ्ट में मां-बेटी सवार नहीं हुईं थी, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी.

इस घटना से आक्रोशित रहवासियों ने आरडीए पर आरोप लगाया है कि सोसाइटी में लंबे समय से लिफ्ट का सही तरह से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ. 15 दिन पहले भी लिफ्ट टूटा था. लगातार इस बात की शिकायत की जा रही है, लेकिन कुछ भी समाधान नहीं होता. मेंटेनेंस के नाम पर लिफ्ट को काम चलाने लायक बनाया जाता है, लेकिन लगातार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन