24th August 2026

BREAKING NEWS

श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

Advertisment

Public Holiday in CG : छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

Media Yodha Desk Mon, Aug 24, 2026

Public Holiday in CG: अगस्त का महिना जाने वाला है। वहीं यह आखिरी सप्ताह स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। आने वाले सप्ताह में दो प्रमुख पर्व व त्योहार आने वाले हैं। जिसके चलते स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। बता दें कि अगस्त के महीने में कई प्रमुख पर्व व त्योहार मनाए गए। वहीं अब बारी है तो ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) और रक्षा बंधन का पर्व। देशभर में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर इसे लेकर शासकीय अवकाश की घोषणा हुई है। ऐसे में इस छुट्टी का इस्तेमाल कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

आने वाले बुधवार यानी 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद(मिलाद-उन-नबी) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश के मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में यह पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। बता दें कि मिलाद उन नबी, जिसे ईद-ए-मिलाद या बारावफात भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों में से एक है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है।

छत्त्तीसगढ़ सरकार ने पर्व को लेकर प्रदेशभर में छुट्टी घोषित हुई है। इस दिन प्रदेशभर के शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन