10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

आंगनबाड़ी केंद्र में दर्दनाक हादसा : करंट लगने से ढाई साल की मासूम की मौत, कार्यकर्ता और सहायिका बर्खास्त

Media Yodha Desk Fri, Sep 12, 2025

कोंडागांव : मर्दापाल विकासखंड के ग्राम पदे‍ली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. आंगनबाड़ी परिसर में खेलते-खेलते ढाई साल की मासूम माहेश्वरी यादव करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों ने आंगनबाड़ी प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ आक्रोश जताया है. उन्होंने घटना की जांच और मुआवजे की मांगी की है. वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई है.

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत व्यवस्था काफी दिनों से खराब थी. वायरिंग और बिजली के उपकरण खुले पड़े थे, जिसकी जानकारी कई बार अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इसी लापरवाही के कारण मासूस की मौत हो गई

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और विभागीय लापरवाही के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन