13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर चला कानून का डंडा

Media Yodha Desk Wed, May 27, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त, बीट भ्रमण तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके घर के ग्राउण्ड फ्लोर का ताला तोड़कर शराब सेवन कर करना एवं असमाजिक तत्व का जमावड़ा लगा रहता है। प्रार्थी के शिकायत पर उसके घर के पास निवासरत अनावेदक लक्ष्मण सिंह उर्फ लक्की सिंह से पुछताछ करने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली परिसर में अनावेदक लक्ष्मण उर्फ लक्की सिंह द्वारा उत्तेजित होकर मेरे नाम से कौन शिकायत किया है, कहते हुए आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे, जिससे लोक शांति भंग हुए और थाना परिसर में आये हुये नागरिक एवं अन्य प्रार्थीगण, लक्ष्मण सिंह के डरावनी हरकत से भयभीत हो रहे थे, जिससे पुलिस द्वारा अनावेदक लक्ष्मण सिंह उर्फ लक्की को समझाईश दी गयी परंतु अनावेदक लक्ष्मण उर्फ लक्की सिंह हंगामा करते रहे।

अनावेदक को यदि स्वतत्र छोड दिया जाता तो निश्चिय ही संज्ञेय अपराध घटित करता मौके पर अन्य विकल्प नही होने से थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लोक शांति भंग करने वाले लक्ष्मण उर्फ लक्की सिंह पिता गोवर्धन सिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी सुरीघाट थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के विरूद्ध इश्तगाशा क्रमांक 57/140/2026 धारा 170,126(2),135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर दिनांक 26.05.2026 को गिरफ्तार सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

मुंगेली पुलिस की अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दे, कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। लोक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन