8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

CG NEWS : तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ीं, प्रशासन ने 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति की कुर्की की

Media Yodha Desk Sat, Aug 23, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3,000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क

SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट की संपत्ति है. इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

बता दें, तोमर बंधुओं के लगातार 2 महीने से फरार रहने के चलते SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहले ही दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. साथ ही पुलिस ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंंजूरी दे दी. कोर्ट से कलेक्टर को कुर्की के आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई शुरू की.

बचाव पक्ष की आपत्ति

तोमर बंधुओं के वकील ने कुर्की आदेश पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था. जिस पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी. लेकिन उससे पहले ही बिना पक्ष सुने कुर्की आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है. इस पर अब गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन