Kareena Kapoor Pregnancy : करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर भड़कीं ननद सबा अली खान, बोलीं- ‘जियो और जीने दो’
Kareena Kapoor Pregnancy: करीना कपूर खान हाल ही में अपने एक वीडियो को लेकर हर तरफ चर्चा में छा गईं। इस वीडियो के सामने आते ही उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने लगे। दरअसल, एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वह जिम वियर में नजर आईं। इस वीडियो के एक एंगल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की रूमर्स तेज हो गईं, जिसके बाद उनकी टीम ने साफ किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अब करीना कपूर की बड़ी ननद सबा अली खान पटौदी ने भी उनके वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के दावों पर नाराजगी जताई है।
करीना की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भड़कीं सबा अली खान
सैफ अली खान की बहन और करीना कपूर की ननद ने इंस्टाग्राम पर करीना का वो वीडियो शेयर किया है, जिसके वायरल होते ही उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई हैं। सबा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए भाभी करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। सबा ने साफ शब्दों में बताया कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं और साथ ही उन्होंने किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में किसी भी तरह के बेबुनियाद अंदाजे लगाने से बचने की भी अपील की है।
सबा अली खान का पोस्ट
सबा पटौदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में लिखा, 'गलत एंगल से ली गई तस्वीर या खराब हेयरस्टाइल की वजह से अजीब लग सकती है! लोग तुरंत किसी चरम नतीजे पर कैसे पहुंच जाते हैं! वह एयरपोर्ट से एकदम शानदार और स्लिम लुक में निकलीं, और आज जिम से निकलीं! बस इतनी सी बात है। मैं तो अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं... काश यह सच होता! यह कहने पर तो वह मेरी जान ही ले लेगी! दोस्तों, खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो। कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। बिना वजह अंदाज़े लगाने की ज़रूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।'
करीना कपूर का वायरल वीडियो
दरअसल, शुक्रवार को करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में करीना को जिम से निकलते और अपनी कार की ओर जाते देखा जा सकता है। इसी दौरान उनकी टीम का एक सदस्य छाते की मदद से उन्हें कैमरों से बचाने की कोशिश करता है। इसी वीडियो के एक एंगल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही करीना की टीम ने साफ किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं। बता दें, करीना ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी, जिसके बाद 2016 में पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया और 2021 में दूसरे बेटे जहांगीर अली खान पटौदी का इस दुनिया में स्वागत किया।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन