29th June 2026

BREAKING NEWS

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, बरतें सावधानी; जानें 29 जून का राशिफल

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

Advertisment

CG Weather Alert : अगले 24 घंटों में 3 डिग्री गिरेगा पारा, प्रदेश में छाएगा घना कोहरा

Media Yodha Desk Fri, Jan 30, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में जनवरी के अंतिम दिनों में तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक बार फिर हल्की ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद अगले 3 दिनों में फिर तापमान बढ़ जाएगा. साथ ही आज उत्तरी इलाकों में घना कोहरा छाए रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि  उत्तरपूर्वी भारत में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी मुख्य हवा की गति समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर लगभग 130 नाट की है. इसके अलावा एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम आज शुष्क बने रहने की संभावना जताई है. अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा. एक-दो स्थानों में घना कोहरा छाए रह सकता है. तीन और 4 फरवरी को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की सी मध्यम वर्षा के आसार हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में 30 जनवरी को धुंध छाए रहने की संभावना है.  अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन