28th June 2026

BREAKING NEWS

कोविड-19 प्रभावित TET को आधार बनाकर नियुक्ति रोकना गलत

आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

केतन अग्रवाल हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएट किया पुलिस ने, सिया गोयल ने खोले कई राज

छत्तीसगढ़ में CGPSC-व्यापम व्यवस्था बदलने की उठी मांग

29 जून को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; जानें वजह

Advertisment

CG News : आकाशीय बिजली गिरते ही बीआरसी कार्यालय में लगी आग, शिक्षण सामग्री जलकर खाक

Media Yodha Desk Sun, Jun 28, 2026

नारायणपुर : जिले के ओरछा स्थित बीआरसी लिंक कार्यालय में शनिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से संसाधन कक्ष में आग लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी। आग की चपेट में आने से संसाधन कक्ष में रखा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम और दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण में उपयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रारंभिक रूप से आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन