7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

CG BREAKING : तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों ने रोका अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री से मिले भरोसे के बाद लिया फैसला

Media Yodha Desk Wed, Aug 6, 2025

रायपुर - प्रदेश भर के तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने अपनी बेमुद्दत हड़ताल खत्म कर दी है। वे 28 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर चल रहे थे। आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मिले आश्वासन मात्र से हड़ताल खत्म कर दिया।

बता दें कि तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की हड़ताल का सोमवार को 8वां दिन था। इसका असर सभी तहसील कार्यालय में दिखाई दिया। यहां राजस्व संबंधित काम नहीं हुए। तहसील कार्यालय में लोग अपने काम के लिए भटक रहे थे। वहीं अधिवक्ता, अर्जीनवीस, दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडरों समेत कर्मचारी भी कार्यालय मे खाली बैठे हुए थे।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व कॉलेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को हो रहीं थी। क्योंकि इन लोगों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाना रहता है। आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रहीं थी। इसके अलावा भूमि सीमांकन, अतिक्रमण व त्रुटि सुधार जैसे काम के लिए किसान भटक रहे थे, इसी प्रकार भूमि रजिस्ट्रीकरण के बाद तहसीलदार के हड़ताल के चलते प्रमाणीकरण का काम अटका पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन