24th August 2026

BREAKING NEWS

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

Advertisment

CG News : यूटीडी की सेमेस्टर परीक्षाएं जनवरी माह से आयोजित किए जाने, खेल मैदान के अन्नय व मांगो को लेकर छात्रों ने किया घेराव, सौं

Media Yodha Desk Thu, Dec 4, 2025

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने अधूरे पाठ्यक्रम तथा चल रही आंतरिक परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए यूटीडी की आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं को जनवरी माह से आयोजित किए जाने की एवं कैंपस के खेल मैदान का समतलीकरण कर विकास करने के साथ आवश्यक खेल सुविधाओं की उपलब्धता किए जाने, वार्षिक खेलकूद गतिविधि का आयोजन किए जाने की मांगे रखी, छात्र नेता नीरज यादव ने कहा कि खेल संबंधी बुनियादी सुविधाओं की कमी से विद्यार्थियों की मूल आवश्यकताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, विगत ४ वर्ष से अधिक से यूटीडी कि वार्षिक खेलकूद गतिविधि का आयोजन नहीं किया गया है पर प्रत्येक छात्र से स्पोर्ट्स फीस लेकर पैसे का दुरुपयोग लगातार किया जाता रहा है कैंटीन भी बंद पड़ी है छात्रों की समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है, छात्रों ने समय से सिलेबस पूरा कर परीक्षा जनवरी माह से किए जाने की मांग छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ प्रमोद तिवारी के माध्यम से की है, इस दौरान सौरभ दुबे, लक्की साहू, आयुष खांडेकर, चिन्मय राहा,निखिल, सारांश सिंह, निशु, रोहन प्रकाश, प्रगति,गौरव गवेल, मनीष, नीतीश, जुनैद, दामिनी के साथ अन्य छात्र छात्राओं ने डीन कार्यालय का घेराव करके ज्ञापन दिया, इस दौरान बड़ी संख्या में आए छात्र छात्राएं नारे लगाते अपने अधिकारों की पूर्ति करने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगे रखी जिसपर ठोस आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन