6th June 2026

BREAKING NEWS

बस्तर फाइटर्स की 5 हजार नई भर्ती, सरकार का बड़ा फैसला; माओवाद पर आखिरी प्रहार की तैयारी तेज!

आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव, 182 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, देखें पूरी सूची

सेंट्रल बैंक शाखा में अचानक लगी भीषण आग, परिसर में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने नहीं, खुद फाड़ा था कुर्ता! NEET पेपर लीक प्रदर्शन के वायरल वीडियो पर बड़ा दावा, देवेंद्र यादव चर्चा में

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन - छत्तीसगढ़ में कई शिक्षकों का वेतन रोका, मचा हड़कंप

Advertisment

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर सख्त एक्शन : वन मंत्री ने हटाए DFO, जांच के लिए अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति

Media Yodha Desk Wed, May 27, 2026

रायपुर : बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना पर मंत्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय रायपुर में संबद्ध किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को शासन का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि वनवासियों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। वन मंत्री केदार कश्यप ने दो टूक कहा कि तेंदूपत्ता केवल वन उपज नहीं, बल्कि हजारों आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका का आधार है। उनकी मेहनत और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री कश्यप ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, समयबद्ध और तथ्यात्मक होनी चाहिए ताकि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन