23rd August 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या की साजिश; फरार आरोपी गिरफ्तार

घर पर गिरी गाज, बैगा दंपती की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘नया अमेरिकी इलाका’, शेयर किया मैप

दूसरे टेस्ट में गरमाया माहौल! आउट होते ही यशस्वी जायसवाल का फूटा गुस्सा, श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़े

नया रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे युवक का शव 77 घंटे बाद मिला, शनिवार देर रात हुआ बरामद

Advertisment

CG में दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस ने खड़े ट्रेलर को मारी टक्कर, 16 यात्री घायल…11 की हालत गंभीर

Media Yodha Desk Tue, Dec 16, 2025

बिलासपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सुबह 5:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दर्री पारा के पास हुई सड़क दुर्घटना में बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई.

तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की वजह माना जा रहा है. हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स रेफर किया गया. वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची.

घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन