12th August 2026

BREAKING NEWS

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

Advertisment

CG PSC Scam : ED की 9 ठिकानों पर बड़ी रेड, उत्कर्ष चंद्राकर के यहां से 8 लाख कैश जब्त

Media Yodha Desk Thu, Jun 4, 2026

CG PSC Scam: ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग अलग टीमों ने पीएससी के पूर्व सचिव जेके ध्रुव, पूर्व आईएएस अमृत खलखो,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और सहायक नियंत्रक गणवीर के भिलाई, रायपुर के 9 ठिकानों घरों में दबिश दी थी। दिन भर चली पड़ताल रात 9.30 बजे सिमटी।

इस छापे को ईडी ने काफी सफल बताया है। यह भी कहा है कि उसे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस मामले में सीबीआई ने बीते महिनों में अच्छा काम कर रखा था। आज के छापे में ईडी ने सोनवानी के करीबी उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख रुपए नगद जब्त किया है।

साथ ही ईडी सूत्रों ने बताया कि उसने अपनी जांच के दायरे में सोनवानी के नेतृत्व वाले पीएससी द्वारा 2019-22 तक आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया है। इस जांच में इन परीक्षाओं में की गई अनियमितता के क‌ई डिजिटल और दस्तावेजी सबूत भी सीज किया है। अब वह इनका फोरेंसिक जांच कराते हुए जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन