7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

कोंडागांव : कोंडागांव की रंजीता कोरेटी ने ताइवान में रचा इतिहास: अंतर्राष्ट्रीय जूडो में जीता गोल्ड!

कोंडागांव, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रंजीता कोरेटी ने ताइपे, ताइवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एशियाई कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. कोंडागांव स्थित छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.

रंजीता की यह सफलता जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग और संस्था के अथक प्रयासों का परिणाम है. इन सभी के सहयोग से रंजीता न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हुईं, बल्कि उनकी खेल के प्रति रुचि को भी पहचान मिली. जूडो में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें आई.टी.बी.पी. के सहयोग से जूडो प्रशिक्षण दिलवाया गया.

असाधारण खेल यात्रा: उपलब्धियों की एक झलक

रंजीता की खेल यात्रा वर्ष 2021 में चंडीगढ़ में आयोजित ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के साथ शुरू हुई. उन्होंने अपनी शिक्षा और खेल दोनों में कड़ी मेहनत जारी रखी, और जनवरी 2023 में उन्हें भोपाल के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में प्रवेश मिला, जहां वह जूडो का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.

उनकी प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • 2021: ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट, चंडीगढ़ - 40 किग्रा वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन.

  • 2022: ओपन नेशनल जूडो, भोपाल - कांस्य पदक.

  • 2024: खेलो इंडिया नेशनल जूडो, केरल - 52 किग्रा में रजत पदक.

  • 2024: खेलो इंडिया क्षेत्रीय जूडो, नासिक, महाराष्ट्र - 52 किग्रा में स्वर्ण पदक.

  • 2024: त्रिशूर, केरल - 52 किग्रा में स्वर्ण पदक.

  • 2024: पुणे, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय ओपन नेशनल जूडो चैंपियनशिप - 52 किग्रा वर्ग में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक.

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, पटना (बिहार): जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिला और राज्य को गौरवान्वित किया.

  • 04 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल 2025: जॉर्जिया में आयोजित कैडेट यूरोपियन कप 2025 - 52 किग्रा में 5वां स्थान प्राप्त किया.

  • 2025: ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में एशियन कैडेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन.

  • 12 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025: ताइपे, ताइवान में आयोजित एशियन कैडेट चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त कर जूडो खेल में भारत की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनीं.

रंजीता कोरेटी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल कोंडागांव जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और भारत को गौरवान्वित किया है. उनकी यह उपलब्धि कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी |

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन