25th August 2026

BREAKING NEWS

मादा टाइगर ने युवक पर किया हमला, मौत के बाद दोस्तों ने ऐसे बचाई अपनी जान

ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

Advertisment

CG News : श्रीलंका में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे राजेन्द्र देशमुख, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में मिला स्थान

Media Yodha Desk Wed, Nov 12, 2025

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बूढ़ानपुर गांव के दिव्यांग राजेन्द्र देशमुख ने कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है. वह कल यानी 13 नवंबर को श्रीलंका में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टी-20 में 5 मैचों की श्रृंखला प्रदर्शन करते नजर आएंगे. यह न केवल जिले बल्कि प्रदेश के लिए गौरांवित करने वाला पल होगा.

भारतीय दिव्यांग टीम में राजेन्द्र देशमुख का बतौर ऑलराउंडर के रूप में चयन हुआ है. यानी वह बल्ले और गेंद, दोनों से ही प्रदर्शन करते नजर आएंगे. भारतीय दिव्यांग टीम में राजेन्द्र के चयन से उनके माता-पिता के साथ ग्रामीण भी काफी खुश हैं. राजेन्द्र एक मीडिल क्लास फैमली से आता है. उनके पिता देवरी में मोटर पंप सुधारने का काम करते हैं. राजेन्द्र बचपन से ही एक हाथ से दिव्यांग हैं. लेकिन उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को कभी कम होने नहीं दिया. 

राजेन्द्र बताते है कि चेन्नई में कैंप पहुंचने के बाद प्रेक्टिस होगा. कल यानी 13 नवंबर को चेन्नई से पूरी टीम के साथ श्रीलंका के लिए रवाना होंगे. जहां गुरुवार को दोपहर 3 बजे टी-20 की पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा. यह सीरीज 17 नवंबर तक खेली जाएगी. 18 नवंबर को टीम भारत वापसी करेगी.write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन