8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

Raipur Central Jail News : कैदी फरार मामले में रायपुर जेल का प्रहरी सस्पेंड

Media Yodha Desk Fri, Aug 22, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल से दिनदहाड़े एक कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, गुरूवार दोपहर करीब 12 बजे जेल मुख्यालय के 5 कैदियों को काम के लिए भेजा गया था। इस दौरान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू नाम का एक कैदी मौजूद जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, चंद्रवीर उर्फ पिंटू मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में 15 साल सश्रम कारावास की सजा काट रहा था।

गुरूवार दोपहर पुराना जेल मुख्यालय रायपुर में मरम्मत कार्य के लिए मनीष राजवाडे नाम के प्रहरी की अभिरक्षा में 05 दंडित बंदियो को भेजा गया था। कार्य करते समय अन्य बंदियो तथा प्रहरी को चकमा देकर दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच पुराना जेल मुख्यालय रायपुर के पीछे से दंडित बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू फरार हो गया।

जब मौजूद कैदियों समेत जेल प्रहरी को पिंटू आसपास तलाशने के बाद भी नहीं दिखा तो जेल प्रहरी ने इसकी सुचना अपने आलाधिकारियों को दी तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। फ़िलहाल जेल प्रशासन ने जेल प्रहरी को निलबिंत कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन