7th August 2026

BREAKING NEWS

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर... एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

‘लोकल कपड़े पहनें और GRWM ट्रेंड को करें फॉलो’

अगले 48 घंटे संभलकर रहें, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Advertisment

कोरबा जिले : कोरबा में आफत बनी बारिश: न्यू अमरैय्यापारा और परसाभाठा में जलभराव, 100 से अधिक घरों में घुसा पानी, नागरिक परेशान

admin Thu, Jul 3, 2025

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने लोगों की जिंदगी बेहाल कर दी है। न्यू अमरैय्यापारा और परसाभाठा जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दोनों इलाकों में करीब 100 से अधिक मकान जलभराव की चपेट में आ चुके हैं।


📍 निचली बस्तियों में भरा तीन फीट तक पानी

  • परसाभाठा की निचली बस्तियों में बेलगड़ी नाले का पानी भर गया है।

  • लगभग 50 से अधिक घरों में पानी घुस चुका है।

  • गली-गली में तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।

  • लोग सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो रहे हैं।

  • छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।


🏘 न्यू अमरैय्यापारा के लोग पांच साल से परेशान

  • वार्ड क्रमांक 13 न्यू अमरैय्यापारा में ड्रेनेज सिस्टम की भारी कमी के चलते हर बारिश में घरों में पानी घुस जाता है।

  • 30-40 घरों में पानी भर गया है।

  • नाली और निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल स्थिति बिगड़ जाती है।

  • निहारिका और सीतामणी से आने वाला पानी इसी क्षेत्र में फैल जाता है।


स्थानीय निवासियों की पीड़ा

  • रविंद्र शर्मा (निवासी):
    “हम रोज़ कमाने-खाने वाले लोग हैं। अगर घर गिर गया तो दोबारा नहीं बना सकते। क्या हमारे घर गिरने के बाद अधिकारी आएंगे?”

  • सुभांशी (निवासी):
    “सुबह से मग से पानी निकाल रही हूं। 5 साल से यही हाल है। न कोई नाला बना, न कोई समाधान हुआ। अब तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन