13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

Chhattisgarh : श्मशान की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का विरोध, हंगामे के बाद ग्रामीण को पुलिस ने बसों में भरकर भेजा जेल

Media Yodha Desk Sun, May 24, 2026

रायपुर : राजधानी से सटे ग्राम कन्हेरा में जमकर हंगामा हुआ। यहां विद्युत विभाग 12 एकड़ जमीन पर सब स्टेशन बनाना चाहता है, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि यह जगह सालों पहले पंचायत ने श्मशान घाट के लिए तय की थी। विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने बसों में भरकर सेंट्रल जेल भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और गांव में तनाव का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन धार्मिक और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर जबरन सब स्टेशन थोप रहा है। सुबह से ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच ग्रामीणों ने साफ कहा कि श्मशान घाट की जमीन पर किसी दूसरे प्रोजेक्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत विभाग के अफसर ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में भरकर सीधे सेंट्रल जेल ले गई।

ग्राम कन्हेरा की 12 एकड़ जमीन पर विद्युत सब स्टेशन प्रस्तावित है, मगर ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन पंचायत ने सालों पहले श्मशान घाट के लिए आरक्षित की थी। इधर विभाग के अफसर जमीन को सरकारी बताकर काम शुरू कराने पर अड़े हैं। इस मुद्दे को लेकर गांव में तनाव बरकरार है और निर्माण कार्य रुका हुआ है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर श्मशान की जमीन पर निर्माण नहीं रोका गया तो आंदोलन और उग्र होगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अफसर गांव में डेरा डाले हुए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन