8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

Advertisment

APL राशन कार्डधारकों के लिए राहत : तीन महीने का राशन न लेने वालों के लिए पोर्टल जल्द खुलेगा

Media Yodha Desk Thu, Aug 28, 2025

रायपुर : एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है।

पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार ने एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर भी इसका विभागीय आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर राशन दुकानदारों ने बताया कि नई मशीन लगने के बाद भी सर्वर स्लो काम कर रहा है। ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन