7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! : पिज्जा डिलीवरी बॉय की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिली युवक की लाश

Media Yodha Desk Mon, Aug 11, 2025

रायपुर- राजधानी रायपुर में दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है। पहली वारदात में पैसे देने से इंकार करने पर पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, शहर के एक इलाके से झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जहां, पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक हेमंत कोठारी पिज्जा डिलीवरी के लिए गया हुआ था। इस दौरान बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे मांगे, लेकिन हेमंत ने उसे पैसे देने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी पप्पू ने उससे मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना रायपुर के रिंगरोड नंबर-2 तेंदुआ गांव की है, जहां झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। युवक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष अनुमानित है। पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन