21st June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

CG BREAKING : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलटी, दर्दनाक हादसे में एक की जान गई, कई घायल

Media Yodha Desk Fri, Oct 31, 2025

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप डोंगरीडीह (थाना लवन क्षेत्र) के पास पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो पिकनिक और दर्शन के लिए रवाना हुए थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा लवन थाना क्षेत्र के डोंगरीडीह गांव के पास हुआ। ग्राम भोथीडीह और ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य तुरतुरिया, कसडोल की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 AW 4726 का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार कई लोग बुरी तरह दब गए। आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

लवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर कसडोल अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष) पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। वहीं 17 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का कसडोल अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन