26th August 2026

BREAKING NEWS

1298 विद्यार्थियों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

मादा टाइगर ने युवक पर किया हमला, मौत के बाद दोस्तों ने ऐसे बचाई अपनी जान

ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Advertisment

Bilaspur News : बिलासपुर रेल हादसे में मदद नहीं, लूट की होड़... मृतकों और घायलों के सामान और जेवर तक उड़ाए गए

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

बिलासपुर : बिलासपुर में हुए इस रेल हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की बात सामने आई है. यहां मौत के मंजर के बीच दो अलग-अलग तस्वीर देखने को मिलीं. जहां एक तरफ इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने दिन-रात एक कर ट्रेन के डिब्बे को भीतर से गंभीर रूप से घायलों को निकालने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

वहीं दूसरी तरफ हादसे के आसपास रहने वाले लोग और ट्रेन में मौजूद अज्ञात लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए, लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम दिया. किसी ने घायलों का सामान चोरी कर लिया तो किसी ने सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर लिया.

मृत लोगों के सोने के आभूषण मदद करने के बहाने निकल लिए गए. इन दोनों तस्वीरों ने यह साफ कर दिया कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. बताया जा रहा है कि घायलों के मोबाइल, बैग और पैसे गायब हैं, जबकि मृत महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने-चांदी के जेवर उतार लिए गए थे. इस कृत्य से परिजनों में भारी आक्रोश है. परिजनों का कहना है कि जब लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, तब कुछ असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर लूटपाट में लग गए. इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की जा रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन