21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा, मौसम रहेगा शुष्क

Media Yodha Desk Mon, Feb 9, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ का मौसम इस वक्त पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड का अहसास जारी है. कई हिस्सों में आगामी दिनों में कोई बड़े बदलाव नहीं होने की संभावना है. हालांकि 4 दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है यानी रात के वक्त ठंडी हवा गायब हो सकती है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. 

4 डिग्री बढ़ेगा तापमान 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि एक पश्चिमी विक्षोभ 55 डिग्री पूर्व और 21 डिग्री उत्तर में स्थित है. यह 9 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इस अवधि में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के आसार हैं. लोगों को दिन में 30 डिग्री सेल्सियस की गर्मी परेशान कर सकती है. वहीं रात के वक्त 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया जा सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन