9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Mahtari Vandan Yojana : आवेदन की नई तारीख घोषित, अब जल्दी करें आवेदन

Media Yodha Desk Thu, Sep 25, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार नवंबर महीने में राज्य की विवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। राज्य में राज्योत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नवंबर में सरकार महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खोल सकती है। दोबारा पोर्टल खुलने से उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो लोग योजना का लाभ लेने के लिए बाट जोह रही हैं। इसके साथ ही राज्योत्सव के दौरान राज्य सरकार कई बड़ी घोषणा कर सकती है।

सूत्रों के अनुसार, योजना का लाभ दिलाने के लिए मबिला एवं बाल विकास विभाग नए आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट ओपन कर सकता है। माना जा रहा है कि नए आवेदन लेने और योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को लाभ देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एक प्रस्ताव छह महीने पहले तैयार किया गया था। जिसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा गया था लेकिन अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।

सूत्रों के अनुसार, कई महिलाएं सरकारी विभाग में नौकरी में हैं और उन्हें मतहारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इसमें पुलिस विभाग, नगर, निगम, राजस्व विभाग, स्वात्श्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकांश महिलाएं प्लेसमेंट व अन्य एजेंसी के माध्यम से सरकारी विभाग में कार्य कर रही है। ऐसे में इन महिलाओं को पात्रता लिस्ट से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन