9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

रायगढ़ में गरमाई सियासत : कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान विधायक पर बीजेपी नेता ने अशोक चक्र के अपमान करने का लगाया आरोप

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

रायगढ़ : जिले में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद से राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान के बाद नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विधायक पर यात्रा के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर इन आरोपों पर खरसिया में कांग्रेसियों ने थाना में आवेदन देकर विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत की है कि 16 सितंबर को कांग्रेस की रैली में सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस पार्टी के खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वारा एक पोस्टर, बैनर में भारत के आधिकारिक नक्शे के साथ जान बुझकर छेड़छाड़ की गई है। इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। इस प्रकार का कार्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 तथा 1971 BNS धारा 295(2), 153(2) और 335 का कानूनन अपराध है।

उन्होंने शिकायत आवेदन में लिखा है कि भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को भी ठेस पहुंचती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उमेश पटेल, सचिन पायलट और रैली के आयोजकों समेत पोस्टर बैनर छापने वाले संस्थान व संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्रवाई किया जाए।


विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन