9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

मुंगेली पुलिस की सफलता : ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में नाबालिग बालिका सुरक्षित परिजनों के पास लौटी

Media Yodha Desk Fri, Sep 26, 2025

मुंगेली : दिनॉक 24.09.2025 को प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉक 24.09.2025 को इसकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर लेे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया जिससे थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 205/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्व कर पतासाजी में लिया गया मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे निदेर्शित किया गया है व अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनती कौर छाबड़ा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया प्रभारी प्रसाद सिन्हा के द्वारा अपहृत बालिका के पता तलास हेतु सर्व थाना चौकी रेडियो मेसेज तथा फोटो भेजकर पता तलास किया गया व तत्काल पुलिस टीम तैयार कर अपहृत बालिका का पता-तलास हेतु टीम रवाना किया गया।

पथरिया पुलिस की तत्तपरता से 24 घण्टे के भीतर अपहृत नाबालिक बालिका को नूतन चौक सरकण्डा बिलासपुर से दस्तायाब कर पुछताछ किया जो अपने घर मे बिना बताये बुआ के घर बिलासपुर जा रही थी जो रास्ता भूल गई थी, किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नही होना बतायी। पथरिया पुलिस द्वारा गुम हुई नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों को सुपुर्द मे दिया गया, परिजनों के द्वारा अपनी बच्ची को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना पथरिया प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर आर.राजीव पटेल, आर.विनोद बंजारे, म.आर.सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन