7th August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगी सफलता और शुभ समाचार

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

Advertisment

रायपुर/सुकमा : नक्सली हमले में शहीद ASP आकाश राव गिरेपुंजे को नम आंखों से अंतिम विदाई, 'आकाश राव अमर रहें' के नारों से गूंजा छत्तीसगढ़

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए कोंटा एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रायपुर के कुशालपुर स्थित आवास से उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे मिनी ट्रक में सीएएफ परिसर, माना ले जाया गया। इस दौरान रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और 'भारत माता की जय' तथा 'आकाश राव अमर रहें' के नारों से माहौल गूंज उठा।

शहीद को दी गई श्रद्धांजलि, गूंजे देशभक्ति के नारे

माना स्थित सीएएफ की चौथी बटालियन मुख्यालय में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कई मंत्री, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से शहीद अफसर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों की उपस्थिति ने माहौल को और भी भावुक कर दिया।

सीएम ने कहा- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हमने एक बहादुर अधिकारी खो दिया है। नक्सलियों ने कायराना हरकत की है, लेकिन नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है। शहीद आकाश राव गिरेपुंजे का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।" पूरे परिसर में 'आकाश राव अमर रहें' के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया।

महादेव घाट में हुआ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा शुरू की। इसके बाद महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों ने नम आंखों से इस वीर सपूत को विदाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन